फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coolie Bazaar accident: Akhilesh Yadav will give two lakh rupees to the families of the deceased, talk to the families of the victims

कुली बाजार हादसा: मृतक के परिजनों को अखिलेश यादव देंगे दो लाख रुपये, पीड़ित परिवारों से की बात

Fri, 27 Nov 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Nov 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Coolie Bazaar accident: Akhilesh Yadav will give two lakh rupees to the families of the deceased, talk to the families of the victims
कुलीबाजार हादसा - फोटो : अमर उजालाल
कानपुर के कुली बाजार में इमारत ढहने से बेघर हुए लोगों की धरने पर बैठे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वीडियो कॉलिंग से बात कराई। इस दौरान अखिलेश ने मृतक राकेश शर्मा के परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके  अलावा उन्होेंने पीड़ित परिवार और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके  साथ है। उन्होंने सपा विधायक  से कहा कि वे आंदोलन करते रहें। प्रशासन से परिवारों की मदद की बात करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सुनवाई नही करेगा तो वे खुद कानपुर आएंगे। सपा अध्यक्ष को बताया गया कि पार्टी से जुड़े अनिल चौबे और सपा के  पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के  भाई मुन्ना सिंह के परिवार का भी सामान मलबे में दबा है। अनिल चौबे की 94 वर्षीय मां ने भी उनसे बात की।
विज्ञापन


पहनने को कपड़े और खाने को राशन तक  नहीं
धरना दे रहे लोगों ने सपा अध्यक्ष को बताया कि  एक  चम्मच तक  उनके साथ नहीं है। जो कपड़े पहने थे, वही हैं। सपा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। विधायक  ने बताया कि  इस हादसे में 23 परिवार और करीब 20 दुकानदारों का सामान दबा है। सपा पार्षद अभिषेक  गुप्ता पिछले डेढ़ वर्ष से इस मामले की शिकायत कर रहे थे लेकिन कुछ हुआ नहीं। पुलिस ने केडीए की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन पीड़ित परिवारों की तहरीर तक नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed