ऐसी आरती जो आपको कर देगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंक पड़ेंगे आप जब जानेंगे ये आरती कौन कर रहा था..
मुस्लिम समुदाय कि उज़्मा सोलंकी के साथ मिलकर अन्य कई महिलाओं ने बिजली उपकरणों की आरती कर बिजली कटौती का विरोध किया। मीरपुर स्थित विद्युत उपकरणों की महाआरती का आयोजन देखते ही देखते पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
उज़्मा सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक तरफ सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे हैं, वहीं लंबे वक्त तक बिजली की कटौती की जा रही है। गर्मी के कारण आम आदमी का जिना दूभर हो गया है। यहां गर्मी दिन-ब-दिन एक नया रिकार्ड बना रही है। इस गर्मी से बचने का एक ही साधन होता है विद्युत उपकरण लेकिन योगी सरकार में अघोषित विद्युत कटौती ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।
योगी सरकार को जमकर कोसा
क्या यही अच्छे दिनों का सपना मोदी सरकार ने दिखाया था। अब तो इनका यह भी बहाना नहीं हो सकता है कि प्रदेश सरकार इनकी नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की है। तो फिर ऐसा कानपुर के साथ दो मुंह व्यवहार क्यों..?
इसी कारण हम मुस्लिम महिलाएं मिलकर विद्युत उपकरणों की जैसे कूलर, पंखा, बल्ब, सीएफएल की मुस्लिम महिलाओं ने महाआरती की है और कहा कि विद्युत उपकरण भी भगवान की तरह हो गए हैं और भगवान की तो आरती ही की जाती है।
वह योगी सरकार कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन जो दिखता है सबका साथ और पूंजी पतियों का विकास। कार्यक्रम में मुख्य रुप सेहाजी उज्मा इकबाल सोलांकी,हसन सोलांकी,हाजी एहसान सोलांकी,फैज अहमद,ऐजाज खान,फारूक, आदिल,अमीर, सकिर अली,सालाकार,बब्लू,सकील अहमद, सलमान,मो शोएब,तांजीन अलवी, तारानुम, नाफीसा, मेहरों नेशा,व लाज्जावाती, आदि लोग मौजूद रहे।