फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Convenient furniture will be arranged in Anganwadi centers

Kanpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाजनक फर्नीचर का होगा इंतजाम

Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Convenient furniture will be arranged in Anganwadi centers
कानपुर देहात। जनपद के 109 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी के रूप में विकसित करने के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक केंद्र के लिए निदेशालय की ओर से 25-25 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों में छह वर्ष तक के बच्चों को अक्षर ज्ञान व रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संविदा एजुकेटर्स की मदद ली जाएगी। कक्षा एक में प्रवेश की उम्र पूरी होने पर बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूल में कर लिया जाएगा। चिह्नित आंगनबाड़ी परिषदीय स्कूल भवन में संचालित हैं। अब इनके संचालन में बेसिक शिक्षा विभाग भी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

जल्द ही विभाग एजुकेटर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। लेकिन उससे पहले इन केंद्रों पर बाल मैत्री फर्नीचर (बच्चों को आकर्षित करने व बैठने में आरामदायक) का इंतजाम किया जाएगा। बच्चों की सहूलियत के हिसाब से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) की ओर से फर्नीचर डिजाइन किया है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को इस फर्नीचर से सहूलियत होगी। इसकी खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
वर्जन.........
विभागीय भवन में चल रहे को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां खेल-खेल में पढ़ने के तरीके व अक्षर ज्ञान के लिए एजुकेटर्स रखे जाएंगे। साथ ही बच्चों के फर्नीचर के लिए संख्या के अनुसार बजट शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से जारी किया जाएगा। - सौरभ श्रीवास्तव, डीसी प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed