{"_id":"6a204b285556a62f440b2694","slug":"convenience-one-more-special-train-pair-to-run-via-govindpuri-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: गोविंदपुरी से होकर चलेगी एक जोड़ी और विशेष ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: गोविंदपुरी से होकर चलेगी एक जोड़ी और विशेष ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 03 Jun 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज-हुब्बल्लि (कर्नाटक) के बीच यह विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलेगी जो गोविंदपुरी से होकर जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04113/04114 प्रयागराज-हुब्बल्लि में 04113 प्रयागराज से छह जून से 11 जुलाई तक हर शनिवार और 04114 हुब्बल्लि से नौ जून से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने साप्ताहिक चलने वाली मुंबई सेंट्रल-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस की ट्रेन संरचना में संशोधन किया है। 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर सेंट्रल पांच जुलाई से एसएलआर/डी के दो, सामान्य के चार, स्लीपर के सात, एसी तृतीय के चार, एसी द्वितीय के एक सहित कुल 18 कोच के साथ चलेगी। इसकी रिवर्स 09186 कानपुर सेंट्रल-मुंबई सेंट्रल छह जुलाई से इसी संरचना के साथ चलेगी।
विज्ञापन