फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Controversy over wedding dinner in Auraiya, fiercely fought in the bride and groom's side

शादी की रस्में छोड़कर भागा दूल्हा: खाने में कमी के चलते वर-वधू पक्ष में मारपीट, समझौते के बाद अब होगी शादी

Tue, 03 May 2022 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 05:30 PM IST
सार

दिबियापुर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में खाने को लेकर दूल्हे के फूफा का लड़की वालों से विवाद हो गया। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दूल्हा शादी की रस्में छोड़कर भाग गया। मंगलवार शाम दोनों पक्षों की रजामंदी पर शादी की शेष रस्में पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
Controversy over wedding dinner in Auraiya, fiercely fought in the bride and groom's side
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में बेला रोड स्थित गेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया। जब सोमवार रात के लगभग दो बजे खाने के विवाद को लेकर वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। इसके बाद शादी की रस्मों को छोड़कर दूल्हा और बाराती अपने घर चले आए। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हुए, तो मंगलवार शाम दोनों पक्ष शादी को रजामंद हो गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात बेला रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पास के गांव निवासी युवती की शादी की रस्में दिबियापुर में रहने वाले युवक से चल रही थी। जयमाल की रस्में हो चुकीं थीं। इस बीच लड़के के फूफा खाने की क्वॉलिटी को लेकर बिगड़ पड़े। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में वर और वधू पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूल्हा और बाराती गेस्ट हाउस से निकल गए।

विज्ञापन

शादी की सभी रस्में जहां की तहां रुक गईं। रात में ही थाने पहुंचीं दूल्हे की बुआ ने शिकायत की कि मारपीट में जेवर तोड़ लिए। सुबह पहुंचे वधू के पिता ने थाने में वर पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपसी समझौते के प्रयास में जुट गए। मंगलवार की शाम को दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी समझौते के प्रयास होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed