फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractor who filed a report on Akhilesh Dubey's associates received threats

Kanpur News: तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई है...अंजाम भुगतना पड़ेगा

Tue, 19 Aug 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Contractor who filed a report on Akhilesh Dubey's associates received threats
अ​खिलेश दुबे - फोटो : आर्काइव
कानपुर। चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथियों पर जबरन वसूली, बंधक बनाने, डकैती और धमकी देने की एफआईआर कराने वाले ठेकेदार सैफ को वॉट्सएप कॉल से धमकी मिली है। इसमें कॉल करने वाले ने कहा है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई है...अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसकी जानकारी मिलने पर डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने जांच देर शाम एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया को दे दी है।
विज्ञापन

सुजातगंज निवासी ठेकेदार सैफ ने 11 अगस्त को ग्वालटोली थाने में रवि मिश्रा उर्फ आयुष मिश्रा, लवी मिश्रा उर्फ आशीष, सौरभ द्विवेदी और प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लवी मिश्रा पहले ही जेल में है। सोमवार को सैफ के पास वॉट्सएप कॉल आई, जिसमें उसको धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित से बातचीत हुई है। उनके पास वॉट्सएप कॉल आई थी। एसीपी कर्नलगंज को मामले की जांच सौंपी गई है। एक आरोपी के पिता पर शक की सुई घूम रही है। ठेकेदार ने जिन पर एफआईआर कराई है, वह कॉस्मोजिन पब लाउंज का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed