{"_id":"61312b188ebc3ebeb708a742","slug":"contractor-s-body-found-in-bamba-akbarpur-news-knp6498006105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में मिला ठेकेदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा में मिला ठेकेदार का शव
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विसायकपुर गांव में स्थित बंबा में गुरुवार को एक ठेकेदार का शव पड़ा मिला। उसके पास में ही ठेकेदार की बाइक खड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विसायकपुर के दीपक सिंह ने बताया कि बड़े भाई अनूप सिंह (44) एक फैक्टरी में मजदूरों से ठेके पर काम कराते थे। बुधवार रात काम कराकर वह गुरुवार सुबह लौट रहे थे। वह रोज आठ बजे तक घर पहुंच जाते थे लेकिन गुरुवार को 9 बजे तक नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
ग्रामीणों ने एक बाइक बंबा किनारे खड़ी होने की जानकारी परिजनों को दी। वहां पहुंचने पर अनूप का शव पानी में पड़ा मिला। मृतक के दो बेटे राजदेव व प्रेम सिंह हैं। पत्नी आनंदी व दोनों बेटे बुरी तरह से बिलखते रहे। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।