फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractor arrested along with senior branch manager in co-operative bank scam

Kanpur News: इटावा-सहकारी बैंक घोटाले में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सहित ठेकेदार गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Contractor arrested along with senior branch manager in co-operative bank scam
फोटो संख्या 10 पुलिस गिरफ्त में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुनीता। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या 11 पुलिस गिरफ्त में ठेकेदार प्रभात कुमार। संवाद

-ठेकेदार के खाते में डाले गए थे तीन करोड़ रुपये
-वरिष्ठ शाखा प्रबंधक की आईडी से भी की गई धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सहकारी बैंक में हुए 24 करोड़ रुपये के घोटाले में कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सहित ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। सात लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों के लिए दबिश दे रही है।
नौरंगाबाद चौकी के पास स्थित सहकारी बैंक की शाखा में 24 करोड़ 18 लाख रुपये का घोटाला व 72 लाख रुपये की अनियमितता पाई गई थी। जांच के बाद उपमहाप्रबंधक व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने जुलाई माह में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घोटाले के मुख्य आरोपी (निलंबित) वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी सहित सात लोगों को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने शहर स्थित मुख्य शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (प्रतिनियुक्ति) सुनीता निवासी 193 बी फ्रेंड्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया। ठेकेदार प्रभात कुमार निवासी राजागंज थाना भरथना को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि सुनीता की आईडी से 30 से 35 लाख रुपये का निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठेकेदार प्रभात कुमार के खाते में मुख्य आरोपी के खाते से तीन करोड़ रुपये भेजे गए थे। जिला अस्पताल में सुनीता और प्रभात कुमार को मेडिकल के लिए लाया गया। यहां सुनीता ने बताया कि अखिलेश चतुर्वेदी ने धोखाधड़ी करके उनकी आईडी हैक कर ली थी। वह निर्दोष हैं।
प्रभात कुमार का कहना है कि उन्होंने 2018 में बैंक में खाता खुलवाया था। 2020 के बाद खाते से लेनदेन बंद कर दिया था। उसके बाद 2023 तक अखिलेश ने उनके खाते में रुपये भेजे, इसकी उनको जानकारी नहीं है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक चार नामजद व पांच अन्य जिनके नाम जांच में आए हैं। उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। नामजद छह आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed