{"_id":"6ac55520efcb5433920c0ded","slug":"contract-workers-create-a-ruckus-after-being-disqualified-in-the-physical-test-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1674751-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फिजिकल टेस्ट से बाहर होने पर संविदा कर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फिजिकल टेस्ट से बाहर होने पर संविदा कर्मियों का हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। अर्मापुर स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी में मंगलवार शाम दमकल संविदा कर्मियों की ट्रेनिंग के दौरान 19 संविदा कर्मियों को बाहर किए जाने पर हंगामा हो गया। नौकरी से बाहर किए गए कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर फिजिकल टेस्ट में अनफिट घोषित कर दिया गया है।
ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद सिक्योरिटी इंचार्ज अजय शर्मा के मुताबिक, दमकल संविदा कर्मियों की नियुक्ति टेंडर प्रक्रिया के तहत की गई है। पुराने संविदा कर्मियों का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था और इस बार टेंडर दूसरी कंपनी को मिला है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मियों की ट्रेनिंग और शारीरिक परीक्षण कराया गया है।
फिजिकल टेस्ट के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 19 कर्मियों को बाहर कर नए 19 लोगों की भर्ती की गई है। वहीं, पुराने 11 संविदा कर्मियों को शारीरिक प्रशिक्षण में पास होने के बाद दोबारा मौका दिया गया है। दूसरी ओर, बाहर किए गए कर्मियों का आरोप है कि फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया में उनके साथ भेदभाव किया गया है। (संवाद)