{"_id":"695acf731866ffd8ac0e506a","slug":"contaminated-water-supply-in-vinoba-nagar-could-prove-fatal-indore-ignored-despite-deaths-kanpur-news-c-362-1-akb1003-138808-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विनोबा नगर में दूषित जलापूर्ति बन सकती जानलेवा, इंदौर में मौतों के बाद भी अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विनोबा नगर में दूषित जलापूर्ति बन सकती जानलेवा, इंदौर में मौतों के बाद भी अनदेखी
विज्ञापन
विनोवा नगर में जलकल की ओर से की गई दूषित जलापूर्ति।
- फोटो : पाठक
कानपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की घटना के बाद भी नगर निगम और जलकल विभाग सबक लेते दिखाई नहीं दे रहा है। जूही क्षेत्र के विनोबानगर में पिछले कई महीनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है जिससे करीब 40 परिवारों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासी सर्वेश तिवारी, राकेश, देव जायसवाल, मनीष तिवारी आदि ने बताया कि रविवार ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई किया गया, जिसे पीने योग्य नहीं माना जा सकता। मजबूरी में लोगों को बाजार से पीने का पानी खरीदना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दूषित जलापूर्ति की शिकायतें लगातार की जा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। टैक्स न देने पर नोटिस भेज दिए जाते हैं, जबकि मूल समस्या पर विभाग उदासीन है। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों ने इस खतरे को और गंभीर बना दिया है, बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।
जलकल विभाग के जेई रामशंकर मौर्य ने समस्या की जानकारी न होने की बात कही है। वहीं, पार्षद शालू कन्नौजिया ने बताया कि मेट्रो निर्माण के कारण सीवर लाइन चोक है और सीवर व पानी की पाइप लाइन पास-पास होने से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। दो दिन में समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।