फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contaminated khoya found in raid, Kunda Burfi and milk cream destroyed

Kanpur News: छापामारी में मिला दूषित खोया, नष्ट कराई कुंदाबर्फी व दूध क्रीम

Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Contaminated khoya found in raid, Kunda Burfi and milk cream destroyed
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा टीमों ने बुधवार को छापामारी में मिला दूषित खोया, कुंदाबर्फी व दूध क्रीम नष्ट कराया। एक दुकान पर खुला मिला सरसों तेल जब्त करने के साथ कुल 13 नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थ की ब्रिकी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। बुधवार को टीम ने थनवापुर में विनोद की शिव डेयरी से छेना व खोया के दो-दो नमूने और बर्फी, पनीर व घी का एक-एक नमूना लिया गया। दूषित 50 किग्रा कुंदाबर्फी नष्ट कराई गई। झींझक स्थित रामनरेश गुप्ता की खोया भट्ठी से खोया के दो नमूने लिए गए। दूषित होने पर 50 किग्रा खोया व 10 किग्रा दूध क्रीम नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

सिकंदरा में बिरहाना चौराहा स्थित हेमंत कुमार की दुकान से खुला व पैक्ड सरसों तेल का एक-एक नमूना लिया गया। प्रतिबंधित 28 लीटर खुला सरसों तेल जब्त किया गया। इसी प्रकार सिकंदरा के विकास नगर में वसीम मंसूरी की दुकान से पेठा व सोनपापड़ी का एक-एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राम अवतार सिंह ने बताया कि करीब 30500 रुपये की दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई गई। करीब पांच हजार रुपये का खुला सरसों तेल जब्त किया गया है। नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed