फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   container truck caught fire

शार्ट सर्किट से कंटेनर में लगी आग, केबिन जलकर हुआ खाक

Sat, 30 Mar 2019 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
container truck caught fire
शार्ट सर्किट से कंटेनर में लगी आग
कानपुर देहात के सिकंदरा में शनिवार को गुजरात से बंगाल दूध का पाउडर लादकर जा रहे कंटेनर में आग लग गई। चालक मध्यप्रदेश के नीमच निवासी करमवीर सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरा  क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसके चलते कंटेनर चालक घबरा गया। सहचालक के साथ  जैसे-तैसे आग की लपटों के बीच दोनों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


कंटेनर से आग की लपटों को उठता देखकर राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तत्काल अग्निशमन गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कंटेनर का केबिन जलकर खाक हो गया। जिससे कंटेनर में लदे दूध के पाउडर के गत्ते काफी मात्रा मे जल कर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed