Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of STF office is incomplete, technical investigation will be done

Kanpur News: एसटीएफ कार्यालय का निर्माण अधूरा, होगी तकनीकी जांच

Sun, 02 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Construction of STF office is incomplete, technical investigation will be done
कानपुर। पुलिस लाइन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निर्माणाधीन भवन का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। यहां अभी 92 फीसदी काम ही हो पाया है। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच के भी आदेश दिए। निर्देश दिए कि दो माह के भीतर काम पूरा न होने तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अपर परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि इसका निर्माण 385.45 लाख रुपये की लागत से राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इकाई-वन की ओर से किया जा रहा है। परियोजना 16 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य था। बाद में समय सीमा बढ़ाकर सितंबर की गई थी। अभी फ्लोरिंग, जल-मल निकास और पुट्टी का काम बाकी है। जिलाधिकारी ने भवन के मुख्य द्वार के सामने बनी चहारदीवारी के एलाइनमेंट पर भी सवाल उठाए और तकनीकी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) को भी भवन की निर्माण-गुणवत्ता की समीक्षा कर वस्तुस्थिति बताने के निर्देश दिए। राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मुख्यालय स्तर से एक वरिष्ठ अधिकारी को नियमित निगरानी के लिए नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed