{"_id":"6881321713baeb1205097f37","slug":"construction-of-jafarpur-road-started-there-will-be-convenience-kanpur-news-c-220-1-akb1002-129506-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बनने लगी जफरापुर मार्ग की सड़क, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बनने लगी जफरापुर मार्ग की सड़क, होगी सहूलियत
Thu, 24 Jul 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। नगर में मुगल मार्ग से यमुना बीहड़ पट्टी के जफरापुर गांव तक बनी सड़क उखड़ गई थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने का काम शुरू किया है। बजरी डालकर इसपर रोलर चलाया जा रहा है। सड़क बनने से आवाजाही में सहूलियत होगी।
जफरापुर तक करीब आठ किमी लंबी सड़क है। यमुना नदी के बालू घाट से ओवर लोड बालू लदे ट्रक व डंपर निकलने से यह सड़क उखड़ गई। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। इसकी वजह से वाहन सवारों को परेशानी हो रही थी। नसीरपुर, जमुआं, गोपालपुर, हरिहरपुर, ऊमरपुर, बैजामऊ, विलासपुर समेत 15 गांवों को यह सड़क जोड़ती है। अमर उजाला ने मंगलवार को मुद्दा उठाया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संजीदा हुए। करीब 11 करोड़ रुपये से 8 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है।
ऊमरपुर के पूर्व प्रधान रामकुमार तिवारी ने बताया कि सड़क खराब हो जाने से रात में आवाजाही में परेशानी अधिक हो रही थी। नसीरपुर गांव के अरविंद कटियार, दिनेश बाबू, संजय कटियार आदि ने बताया कि गड्ढों से हिचकोलों भरा सफर करना पड़ रहा था। अब सड़क बनना शुरू हुई है। जल्द काम पूरा होने की उम्मीद से सफर में सहूलियत की आस है। लोक निर्माण विभाग के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि सिकंदरा से जफरापुर तक सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। तीन मीटर सड़क को चौड़ा कर साढ़े पांच मीटर किया जा रहा है।