{"_id":"6aaee2c4e1a1c71ea40db9ee","slug":"construction-of-a-bridge-over-the-sengur-river-in-indrukh-begins-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149214-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंदरुख में सेंगुर नदी पर पुल निर्माण का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंदरुख में सेंगुर नदी पर पुल निर्माण का श्रीगणेश
Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रूरा। डेरापुर ब्लॉक के सरगांव खुर्द व इंदुरुख गांव के बीच निकली सेंगुर नदी पर 18.49 करोड़ रुपये से पुल निर्माण का श्रीगणेश शनिवार को हो गया। राज्यमंत्री अजीत सिंह पासल व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने भूमिपूजन कर नारियल फोड़ा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोग भी रहे। सेतु निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से पूजन कर भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बता दें कि इंदरुख में सेंगुर नदी पर पुल बनाने की मांग अर्से से हो रही थी। कई बार नापजोख भी कराई गई। इधर साल-दर-साल बीतते रहे। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पुल निर्माण के लिए पहल की। इसके बाद डीपीआर भेजी गई।
शासन ने बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को हरी झंडी देकर बजट भी जारी कर दिया। यह पुल बनने से डेरापुर ब्लॉक व आसपास के चम्पतपुर, सरगांव खुर्द, सरगांव बुजुर्ग, दस्तमपुर, शाही, बलाई, इंदुरुख सहित 20 से अधिक गांवों के लोगों को माती मुख्यालय आने जाने में सहूलियत होगी। समय के साथ चक्कर बचेगा। वहीं करीब 200 किसानों को खेतीबाड़ी में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इंदुरुख गांव के पूर्व प्रधान लोकेश शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2019 में पुल बनाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की थी। इसके बाद राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने इसको कार्ययोजना में शामिल कराया था। पिछले वर्ष मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी थी। भूमिपूजन कार्यक्रम में सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सुमन, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान राजन शुक्ला, निखिल सिंह, सुधांशु चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह, आशुतोष त्रिपाठी आदि रहे।