फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   constable took down Payal due to lack of money, order for investigation in hardoi

हरदोई: रुपये न होने पर सिपाही ने उतरवाई पायल, जांच के आदेश, ट्वीट कर की गई थी शिकायत

Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
constable took down Payal due to lack of money, order for investigation in hardoi
यूपी पुलिस
हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला निवासी एक महिला ने सिपाही पर रिश्वत के तौर पर चांदी की पायल उतरवा लेने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर किए गए ट्वीट को संज्ञान में लेकर आईजी लक्ष्मी सिंह ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला निवासी सरला पत्नी छोटक्के सिंह ने आला अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बीती 4 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे सुरसा थाने में तैनात एक सिपाही उसके नाबालिग पुत्र को घर से ले गए और थाने में हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही का कहना था कि महुराकला निवासी महेश के घर हुई चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद छोड़ा जाएगा आरोप है कि 4 दिन बीतने के बाद सिपाही ने दस हजार रूपए मांगे और न देने पर सिपाही ने उससे पायल उतरवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया। पूरी घटना को लेकर किए गए ट्वीट पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर दूसरी और पूरे प्रकरण पर सुरसा के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था नाबालिग ने गायब हुआ सामान भी संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया था। लगाए गए आरोपों उन्होंने निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed