{"_id":"5f610cdbd2b4b113db552bc3","slug":"constable-took-down-payal-due-to-lack-of-money-order-for-investigation-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: रुपये न होने पर सिपाही ने उतरवाई पायल, जांच के आदेश, ट्वीट कर की गई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: रुपये न होने पर सिपाही ने उतरवाई पायल, जांच के आदेश, ट्वीट कर की गई थी शिकायत
Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला निवासी एक महिला ने सिपाही पर रिश्वत के तौर पर चांदी की पायल उतरवा लेने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर किए गए ट्वीट को संज्ञान में लेकर आईजी लक्ष्मी सिंह ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला निवासी सरला पत्नी छोटक्के सिंह ने आला अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बीती 4 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे सुरसा थाने में तैनात एक सिपाही उसके नाबालिग पुत्र को घर से ले गए और थाने में हवालात में बंद कर दिया।
आरोप है कि सिपाही का कहना था कि महुराकला निवासी महेश के घर हुई चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद छोड़ा जाएगा आरोप है कि 4 दिन बीतने के बाद सिपाही ने दस हजार रूपए मांगे और न देने पर सिपाही ने उससे पायल उतरवा ली।
विज्ञापन
इसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया। पूरी घटना को लेकर किए गए ट्वीट पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर दूसरी और पूरे प्रकरण पर सुरसा के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था नाबालिग ने गायब हुआ सामान भी संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया था। लगाए गए आरोपों उन्होंने निराधार बताया।