{"_id":"667a8c6d5635256ea9077e18","slug":"constable-shot-himself-with-pistol-referred-to-lucknow-in-critical-condition-police-are-investigating-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: कोतवाली में सिपाही ने दरोगा की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: कोतवाली में सिपाही ने दरोगा की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
Tue, 25 Jun 2024 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:53 PM IST
सार
Unnao News: हसनगंज कोतवाली में तैनात सिपाही ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उससे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में कोतवाली में तैनात सिपाही ने मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक दरोगा की सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कनपटी में गोली लगने से घायल सिपाही को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी के मुताबिक निजी और पारिवारिक वजहों से आवेश में आकर सिपाही ने यह कदम उठाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना गुलावटी के नया खास कस्बा निवासी देवांश तेवतिया (32) की पुलिस विभाग में साल 2019 में तैनाती हुई थी। उसे पहली पोस्टिंग हसनगंज कोतवाली में मिली थी। मंगलवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचा। वह कोतवाली के मुंशियाना में तैनात था। कार्यालय में मौजूद सिपाहियों के अनुसार, करीब 9:15 देवांश के मोबाइल पर एक फोन आया और बात करने लगा। बात करते-करते वह अचानक से चिल्लाया और 9:30 बजे पास में ही रखी इसी कोतवाली में तैनात दरोगा अनिल शर्मा की पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
घटना से कोतवाली में खलबली मच गई। अन्य सिपाहियों ने पास ही स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ संतोष सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच की। सिपाही का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कोतवाली से करीब 400 मीटर दूर उसके किराये के कमरे में भी जांच की गई। आशंका है कि काम के दबाव या प्रेम प्रसंग में सिपाही ने यह कदम उठाया है। एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी मोबाइल पर किससे और क्या बात हुई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। लखनऊ में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस कर्मियों की आत्महत्या की प्रमुख घटनाएं
- 20 अक्तूबर 2023-पुलिस लाइन आवास में बागपत जिले के खेकड़ा गांव निवासी महिला सिपाही मीनू धामा का शव फंदे से लटका मिला।
- 4 अगस्त 2023- पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में अंबेडकर नगर के जलालपुर गंज मोहल्ला निवासी हेड कॉस्टेबल राजेश कुमार पांडेय का शव फंदे से लटा मिला।
- 24 जुलाई 2023-सफीपुर कोतवाली में सरकारी आवास में अमरोहा जिला निवासी इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा का शव फंदे से लटका मिला।
- 10 जून 2023 को बीघापुर कोतवाली में तैनात पीआरवी में तैनात जालौन जिले के थाना कदौरा निवासी सिपाही कुलदीप का किराए के कमरे में शव मिला।