फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable misbehaved and scuffled with the pharmacist regarding patient In Farrukhabad

Video: मरीज को लेकर सिपाही ने फार्मासिस्ट से अभद्रता और हाथापाई की, मामले का वीडियो हो रहा है वायरल

Sun, 25 Feb 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यज एजेंसी, नवाबगंज (फर्रुखाबाद)
संवाद न्यज एजेंसी, नवाबगंज (फर्रुखाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Feb 2024 10:54 PM IST
सार

फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही ने कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई भी की है। उन्होंने फोन से अधीक्षक को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Constable misbehaved and scuffled with the pharmacist regarding patient In Farrukhabad
फार्मासिस्ट से अभद्रता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फर्रुखाबाद की नवाबगंज सीएचसी में शनिवार देर रात पुलिसकर्मी निजी वाहन से मरीज को लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर से मरीज न ले जाने पर सिपाही ने फार्मासिस्ट से गाली-गलौज कर अभद्रता की। सिपाही पर हाथापाई का भी आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सीएचसी पर रात में कोई डॉक्टर नहीं रुक रहा है। देर रात बबना चौकी के सिपाही वैन से एक मरीज को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशेड़ी से मारपीट की गई थी। सिपाही ने फार्मासिस्ट से मरीज को अस्पताल ले जाकर भर्ती करने को कहा। फार्मासिस्ट ने कहा कि मरीज ले जाना वार्ड ब्वॉय का काम है। इसी को लेकर बात बढ़ गई। फिर सिपाही ने जमकर गाली-गलौज व अभद्रता की। इसका वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन



फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही ने कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई भी की है। उन्होंने फोन से अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। रात में कोई डॉक्टर नहीं था। अधीक्षक ने मंगलवार को आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एलटी धीरेंद्र कुमार ने भी पुलिस कर्मियों पर गाली-गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चक्र सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में वह अधिकारियों से बात करेंगे। यदि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed