फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Constable killed in collision with unknown vehicle in Hamirpur, was posted on duty in front of police post

Hamirpur Accident: सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस चौकी के सामने ड्यूटी पर था तैनात, मौत

Sat, 27 May 2023 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 12:32 PM IST
सार

Hamirpur News: सुमेरपुर कस्बे में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Constable killed in collision with unknown vehicle in Hamirpur, was posted on duty in front of police post
सर्वेश कुमार पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे की फैक्टरी एरिया चौकी के सामने ड्यूटी कर रहे एक सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, जहां हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के निवासी सर्वेश कुमार पाल (27) पुत्र हरीनाथ पाल को वर्ष 2018 में पहली तैनाती सुमेरपुर थाने के फैक्टरी एरिया चौकी में तैनाती मिली हुई थी।
विज्ञापन

फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे वह चौकी के सामने ही ड्यूटी दे रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर थाने में मौजूद सिपाही उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
यहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां हैलट में सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। सिपाही अभी अविवाहित था। अचानक हुई इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed