फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   constable created ruckus in front of MLA's office

यूपी: सिपाही ने विधायक के दफ्तर के सामने किया हंगामा, दरोगा की पिस्टल छीनी, रस्सी से बांधकर किया गया काबू

Wed, 20 Jan 2021 01:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
constable created ruckus in front of MLA's office
सिपाही ने किया हंगामा, रस्सी से बांधकर किया गया काबू - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के बिधूना विधायक के कार्यालय के सामने मंगलवार देर शाम एक सिपाही ने भाई से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। दरोगा की पिस्टल छीन ली। लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस उसे सीएचसी ले गई है। मंगलवार को फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही देवेंद्र यादव पुत्र लाखन सिंह किशनी रोड पहुंचा। यहां पर उसके भाई छुन्ना का घर है। इनका मूल निवास एरवाकटरा का कटइया गांव है। किशनी रोड पर ही बिधूना भाजपा विधायक विनय शाक्य का कार्यालय है।
विज्ञापन


यहां पर शाम को सिपाही का अपने भाई से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव किया। इसके बाद सिपाही और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही को काबू में न होता देख पुलिस बुलाई गई। इस पर सिपाही और आगबबूला हो गया और गालीगलौज करने लगा। सूत्रों के अनुसार, उसने दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद सिपाही को रस्सी बांधकर काबू में किया गया। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई गई।


टीम ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे बांधकर अस्पताल ले गई। वहां पर इलाज किया गया। एसओ राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सिपाही पुलिस के साथ गालीगलौज कर रहा था। उसे अस्पताल ले गए हैं। विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने मामले की तहरीर दी है। वहीं, एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सिपाही का अपने भाई से विवाद चल रहा है। कार्यालय के सामने लड़ रहे थे। इस पर उन्होंने मना किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed