{"_id":"6a9ea9cc777166363905dbf9","slug":"conspiracy-to-murder-medicine-trader-for-6-lakh-daughter-in-law-let-killers-into-the-house-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी का मर्डर: छह लाख रुपये में तय हुई थी हत्या, बहू ने घर में घुसाए थे कातिल; 20 दिन पहले रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी का मर्डर: छह लाख रुपये में तय हुई थी हत्या, बहू ने घर में घुसाए थे कातिल; 20 दिन पहले रची साजिश
Mon, 07 Sep 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:41 PM IST
सार
Kanpur News: 15-20 दिन पहले हत्या की साजिश रची गई थी। मुख्य आरोपी कारोबारी की दुकान पर 12-13 साल काम कर चुका था।
विज्ञापन
दवा कारोबारी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दवा कारोबारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी की हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की साजिश करीब 15-20 दिन पहले रची गई थी और कारोबारी की बहू ने आरोपियों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी। पुलिस अब बहू की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। इस वजह से उसका कारोबारी के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू काम के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश करना आसान हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। इस वजह से उसका कारोबारी के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू काम के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश करना आसान हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि घर में लगे कैमरों को लेकर कारोबारी की बहू असहज थी। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की यह बात हत्या की साजिश के पीछे एक कारण बताई गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर बहू की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी