फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Connection of Udaipur incident to Kanpur

उदयपुर की घटना का कानपुर से कनेक्शन: दावत-ए-इस्लामी संगठन के शहर में 50,000 से ज्यादा अनुयायी, ये बात भी सामने आई

Thu, 30 Jun 2022 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने उदयपुर से इनपुट मिलते ही दावत-ए-इस्लामी संगठन की तफ्तीश और कार्रवाई के लिए मातहतों के साथ आपात बैठक बुलाई। शहर की सुरक्षा संबंधी प्लान बनाया। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस का पहरा बढ़ाने के निर्देश दिए। खुफिया और आईबी को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Connection of Udaipur incident to Kanpur
दोनों आरोपी और कन्हैया लाल की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपियों का कनेक्शन कानपुर से जुड़ रहा है। उदयपुर के डीजीपी एमएल लाठर के अनुसार भीलवाड़ा निवासी हत्यारोपी रियाज अटारी और उदयपुर के मोहम्मद गौस ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान से संचालित होने वाले दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े हैं, जिनके कानपुर में 50,000 से ज्यादा अनुयायी हैं।
विज्ञापन


पड़ताल हो रही है कि ये दोनों वारदात से पहले कहीं कानपुर तो नहीं आए थे। 2019 में शहर में हुए सीएए बवाल के दौरान भी इस संगठन का नाम सामने आया था। उन्होंने शहर के कई इलाकों में बॉक्स लगाकर संगठन के नाम पर फंडिंग भी की थी। पुलिस शहर में सक्रिय संगठन के सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीपी ने बुलाई आपात बैठक
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने उदयपुर से इनपुट मिलते ही दावत-ए-इस्लामी संगठन की तफ्तीश और कार्रवाई के लिए मातहतों के साथ आपात बैठक बुलाई। शहर की सुरक्षा संबंधी प्लान बनाया। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस का पहरा बढ़ाने के निर्देश दिए। खुफिया और आईबी को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीएए बवाल के दौरान इस संगठन से जुड़े लोग जो जांच की जद में आए थे उनको ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए जाएंगे। सीपी ने बैठक के बाद बताया कि पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर चल रही हर गतिविधि पर लगातार निगरानी कर रही है। किसी ने भी विवादित पोस्ट डाली तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मिश्रित आबादी पर पुलिस की नजर
घटना के बाद कानपुर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बुधवार को चंद्रेश्वर हाते के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी वाले ग्वालटोली, परेड, मछरिया, बाबूपुरवा, मूलगंज, जाजमऊ, प्रेम नगर, बेकनगंज, कर्नलगंज आदि क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। क्षेत्रों में रूट मार्च भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed