फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressmen create ruckus in the meeting on the selection of divisional presidents

Kanpur News: मंडल अध्यक्षों के चयन पर बैठक में कांग्रेसियों का हंगामा

Mon, 21 Jul 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congressmen create ruckus in the meeting on the selection of divisional presidents
 कांग्रेस की बैठक में हंगामा करते कार्यकर्ता व पदाधिकारी।  - फोटो : संवाद
कानपुर। किदवईनगर में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हंगामा किया। संगठन के महासचिव संजीव मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिना उनकी जानकारी के मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया है। इस पर मामले ने तूल पकड़ा। संजीव मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फोन कर अपने इस्तीफा देने की बात कही। कुछ मंडल और वार्ड अध्यक्षों में इस्तीफे की पेशकश की।
विज्ञापन


आरोप है कि शहर इकाई के महासचिव संजीव मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष के सामने आपत्ति दर्ज कराई कि उनके क्षेत्र में उनके विरोधियों को मंडल और वार्ड अध्यक्ष बना दिया गया। वर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे से उनकी बहस शुरू हो गई। महामंत्री का आरोप है कि इस दाैरान उनके साथ आए अभिषेक मिश्रा पर लोगों ने हाथ छोड़ दिया जिससे मामला काफी बढ़ गया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शांत कराने की कोशिश पर हंगामा बढ़ता गया। अध्यक्ष का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नाराजगी जता रहे थे। लोगों से बात कर आगे समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद देर शाम गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed