फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressman warns against central and state government

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बरसे कांग्रेसी

Fri, 13 Mar 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Fri, 13 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
 Congressman warns against central and state government
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जिले के कांग्रेसियों ने
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभा कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बारा टोल प्लाजा से ठीक पहले हाईवे जाम किया।

बुधवार सुबह 10 बजे से जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बारा टोल प्लाजा के पास जुटने लगे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी और वहीं पर सभा के लिए आयोजित मंच के पास एकत्रित हो गए।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीतम सचान ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हिमायती है। उसने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इस किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार को सबक सिखाना है।

विधानसभा चुनाव आने वाला है अब आपकी बारी है। कांग्रेस ऐसी सरकार के सारे फैसले बदल देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया, खाद महंगी कर दी।

 भू-अधिग्रहण अध्यादेश सभी किसान विरोधी हैं। पहले भाजपा की सरकार इसका एफडीआई और जीएसटी का विरोध कर रह थी और सरकार बनने के बाद उसी का पुरजोर समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार महिला का उत्पीड़न हो रहा है। सीएम हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। माफिया राज और भ्रष्टाचार हावी हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तो किसानों खाद सस्ती मिल रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर केंद्र की इन नीतियों का विरोध करेंगे।

 कहा कि कहा कि कांग्रेसी हताश न हों जनता मोदी सरकार और प्रदेश की सपा सरकार को चुनाव में सबक सिखाएगी। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश चंदू और अध्यक्षता जगमोहन पासवान ने की। सभा समाप्त होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेसियों ने बारा टोल प्लाजा के पहले एनएच-2 जाम कर दिया।

 जिलाध्यक्ष नीतम सचान और पूर्व सांसद राजराम पाल रोड पर कई कार्यकर्ताओं के साथ रोड पर बैठ गए। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने जल्द ही उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अमर पाल सिंह, राम बली सिंह उपाध्यक्ष और अशोक सिंह, मुकुंद तिवारी, रामबाबू पासवान, रामू दीक्षित, सन कुमार सिंह, महासचिव आजम खान, निसार अहमद उपाध्यक्ष सुरेश सक्सेना, अरविंद चौरसिया समेत कई महिलाएं भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed