फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress woman leader files dowry harassment report against in-laws

Kanpur News: कांग्रेस की महिला नेता ने सास-ससुर पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Wed, 26 Feb 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress woman leader files dowry harassment report against in-laws
कानपुर। कांग्रेस की एक महिला नेता ने रेलबाजार थाने में पति और ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली कांग्रेसी महिला नेता के अनुसार उनकी शादी जौनपुर के युवक संग फरवरी 2019 में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बेटी पैदा होने के बाद ससुरालीजन और ज्यादा उत्पीड़न बढ़ गया। सभी उन्हें बेटी पैदा करने का ताना भी देते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नशे के लती जेठ ने उनसे छेड़छाड़ भी की। शिकायत करने पर पति ने उन्हें ही मारा पीटा। पति पर महाराष्ट्र के मुंबई में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कहा कि जनवरी 2024 में पति, सास और ससुर समेत जेठ ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से वे जान बचाकर दूसरे कमरे में भागी लेकिन आरोपियों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि पति ने जौनपुर फैमिली कोर्ट में तलाक का मुकदमा लगाकर बहाने से उन्हें लखनऊ बुलाया। वहां एक नामी होटल में जबरन तलाक के पेपरों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया।

हालांकि वह वहां से किसी तरह भाग निकलीं।इसके बाद उन्होंने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। वैवाहिक जीवन बचाने के लिए ससुरालीजनों से संपर्क करती रहीं लेकिन वे नहीं माने। समझौता न होने पर अब मामला दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed