फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress woman district president placed under house arrest

Kanpur News: कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

Mon, 12 Oct 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress woman district president placed under house arrest
कानपुर देहात/रसूलाबाद। सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। इधर पुलिस ने दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले ही महिला जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया। हालांकि कुछ कांग्रेसी दिल्ली के लिए भूमिगत हो गए हैं। इनके गुपचुप तरीके से दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसआईआर में लाखों नाम काटे जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्राथमिकी की मांग कर रही है। पार्टी हाई कमान के निर्देश के अनुसार 12 अक्तूबर को कांग्रेसियों को सीईसी के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करना है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी महिला जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी रही रसूलाबाद सुभाषनगर निवासी मनोरमा संखवार को उनके निज निवास पर हाउस अरेस्ट किया है। मनोरमा संखवार ने बताया कि उनके दिल्ली में जंतर मंतर जाने को लेकर स्थानीय पुलिस ने 10 अक्तूबर की रात 11 बजे घर पर हाउस अरेस्ट किया है।
विज्ञापन

प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी अपनी शक्ति का अनुचित प्रयोग कर रही है। वह दमनकारी नीति अपनाकर कांग्रेसियों का मनोबल कम नहीं कर सकती है। इधर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा कि वह वंदे भारत से दिल्ली जा रहे हैं। वहां पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देश का पालन करना जरूरी है। जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने बताया कि अभी पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। दिल्ली प्रोटेस्ट में सभी जिलाध्यक्षों को पहुंचने का निर्देश पार्टी आलाकमान की ओर से मिला है। वह दिल्ली जाएंगे इसकी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed