फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress will not tolerate BJP's politics of hatred: Ajay Rai

भाजपा की नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : अजय राय

Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress will not tolerate BJP's politics of hatred: Ajay Rai
कानपुर। महानगर कांग्रेस की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के दक्षिण क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की साजिश और नफरत की राजनीति को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बापू का अपमान करना, मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और साधु संतों के अपमान का कारण भाजपा का अहंकार है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा मणिकर्णिका घाट में महापुरुषों और देवियों की मूर्तियों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादातर सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी। पदयात्रा डीबीएस कॉलेज कच्ची बस्ती से शुरू होकर राधा स्वामी मंदिर पर समाप्त हुई। यहां काफी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि पद यात्रा के माध्यम से आम जनाें को संविधान के महत्व के विषय में संदेश दिया गया। यात्रा के बाद पार्टी के पार्षद अमनदीप गंभीर के निवास पर पहुंचे। गंभीर की माता का पिछले दिनों निधन हो गया था। कार्यक्रम में प्रतिभा अटल, आलोक मिश्रा, संजीव दरियाबादी, सुहेल अंसारी, मदन मोहन शुक्ला, हरप्रकाश अग्निहोत्री, विवेक पाल, टिल्लू ठाकुर, सैमुअल लकी सिंह, बृजेश शर्मा, हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, शबनम आदिल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed