फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress ticket distribution in up by election 2019

उपचुनाव: कोई भोकाल तो कोई समर्पण के नाम पर मांग रहा टिकट, दावेदारों ने अपने तरीके से बिछाई बिसात

Wed, 11 Sep 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
congress ticket distribution in up by election 2019
एमएलसी अजय कुमार ‘लल्लू’ के सामने गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव के दावेदारों ने अपने-अपने तरीके से बिछाई बिसात - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में उप चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियां टिकटों को बेहद सावधानी के साथ बांट रहीं है लेकिन कहीं कहीं पर एक टिकट के कई कई दावेदार समाने आ रहे हैं। गोविंदनगर विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों ने टिकट के लिए तरह-तरह के दांव आजमाए।
विज्ञापन


कोई नामांकन जुलूस की तर्ज पर समर्थकों, गाजे-बाजे के साथ तिलक हॉल पहुंचा, तो कोई पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की दुहाई देकर चुपचाप अपनी दावेदारी कर आया। उपचुनाव के साथ शहर और नगर ग्रामीण संगठन के अध्यक्ष पद के लिए योग्य दावेदारों की परख के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ तिलक हॉल पहुंचे।
विज्ञापन


 

गोविंदनगर सीट पर दावेदारी के लिए विकास अवस्थी के साथ ये भी दौड़ में शामिल

दोनों नेताओं ने विधानसभा टिकट और अध्यक्षी के दावेदारों से एक-एक करके और गुटों में मुलाकात की। दोनों नेता सुबह 11 बजे से लेकर रात नौ बजे तक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मिलते रहे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी से भी रूबरू हुए। शिकवे-शिकायतों का भी दौर चला। इस दौरान शंकरदत्त मिश्र, सरदार कुलदीप सिंह, नरेश त्रिपाठी, हाफिज मोहम्मद उमर, अमनदीप सिंह गंभीर, अंबुज शुक्ला, आलोक मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, जफर शाकिर, इकबाल अहमद, कृपेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, सरिता सेंगर, डिंपल लालवानी आदि रहे।

दावेदारों ने गिनाईं उपलब्धियां
गोविंदनगर सीट पर दावेदारी के लिए करिश्मा ठाकुर, विकास अवस्थी और राजकुमार शुक्ला भी पहुंचे। इन्होंने अपना बायोडाटा दोनों पदाधिकारियों को सौंपा। पूर्व योगदान, जनाधार के साथ दावेदारी पेश की। साथ ही समर्थकों से भी नारेबाजी और पैरवी कराई। करिश्मा ठाकुर तो अपने नाम वाली टी-शर्ट पहने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचीं। पूर्व छात्र नेता कृष्णमणि देव सिंह ने भी टिकट मांगा।

अध्यक्षी के लिए भी लंबी कतार
महानगर संगठन और नगर ग्रामीण का अध्यक्ष बनने के लिए भी बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे। वर्तमान शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने समर्थकों से तो डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, पवन गुप्ता, मदन मोहन शुक्ला, कमल जायसवाल ने खुद के साथ समर्थकों से पैरवी कराई। नगर ग्रामीण से राजीव द्विवेदी, संदीप शुक्ला, कनिष्क पांडेय, अशोक धानविक, ऊषा रानी कोरी ने दावेदारी की। दक्षिण क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेसियों ने टिकट और अध्यक्ष पद के चयन में पूर्व विधायक अजय कपूर से भी रायशुमारी कर लेने की बात पर्यवेक्षकों से कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed