{"_id":"58b900604f1c1b026e8309fa","slug":"congress-partys-prepare-for-mc-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अभी से बिछने लगे निकाय चुनाव के पत्ते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अभी से बिछने लगे निकाय चुनाव के पत्ते
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:59 PM IST
सार
- पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भेज रहे आवेदन -
-मेयर पद केलिए प्रत्याशियों की चर्चा शुरू
- कांग्रेसी फिर आशंकित, कहीं गठबंधन में न फंस जाए मेयर सीट
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है, लेकिन करीब तीन माह बाद प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर अभी से तमाम राजनीतिक दल सक्रिय दिख रहे हैं। अभी तक इस रेस कौन सबसे आगे है यह जानकर आपको जरूर हैरानी होगी।
तो बता दें सबसे आगे कांग्रेस है। यूपी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आजकल कानपुर नगर के तिलक हॉल आने वाले कांग्रेसियों के बीच पार्षद और मेयर के लिए चर्चाएं होने लगी हैं।
संभावित दावेदार अपने-अपने आकाओं के जरिए अपने नाम उछलवाने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चाएं मेयर पद को लेकर हो रही हैं। कांग्रेसी सपा के साथ गठबंधन के कारण महापौर पद को लेकर सशंकित हैं। उनका मानना है कि कहीं गठबंधन में यह सीट कहीं सपा के खाते में न चली जाए। प्रदेश में निकाय चुनाव जून-जुलाई में संभावित हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में वर्षों से तैयारी कर रहे कांग्रेसियों के हाथ से सीटें फिसल जाने से कई दावेदारों को निराश हाथ लगी थी। कई दावेदारों को तो नामांकन के बाद बैठना पड़ गया। निकाय चुनाव में ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए कांग्रेसियों ने पहले ही अपने पत्ते फिट करने शुरू कर दिए हैं।
महापौर का चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों ने प्रदेश कार्यालय और राजनीतिक आकाओं की परिक्रमा शुरू कर दी है। अन्य दलों को छोड़कर आए पार्षदों ने भी दावेदारी ठोंक दी है। हालांकि कांग्रेसियों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से गठबंधन की भावी तस्वीर साफ होगी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री स्वीकारते हैं कि नगर निगम चुनाव को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि तिलक हाल में होने वाली बैठकों में संभावित पार्षदों, मेयर पद के प्रत्याशियों की गणित लगाई जा रही है। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही निकाय चुनाव की सक्रियता और बढे़गी।