फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress members burn effigy of Chief Election Commissioner in protest against SIR process

कानपुर: एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का चित्र

Wed, 23 Sep 2026 10:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 23 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Congress members burn effigy of Chief Election Commissioner in protest against SIR process
मेस्टन रोड पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस ने मेस्टन रोड पर सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का चित्र फूंककर उनके इस्तीफे-बर्खास्तगी और एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त मनमाने तरीके से निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों उप चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले 10 माह में 14 बार शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

Congress members burn effigy of Chief Election Commissioner in protest against SIR process
मेस्टन रोड पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
इन शिकायतों में एसआईआर, फॉर्म-6 में बदलाव, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, मतदाता सूची की सुरक्षा और आयोग के कामकाज से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शन में रामशंकर राय, राजकिशोर वर्मा, राकेश साहू, नरेश त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, विनय पांडेय, प्रमोद गुप्ता, देव राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed