फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress honored the families of the martyrs, kanpur nagar, uttar pradesh

Kanpur News: शहीदों के परिजनों को कांग्रेस ने किया सम्मानित

Sat, 10 May 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress honored the families of the martyrs, kanpur nagar, uttar pradesh
कानपुर। देश के लिए पूर्व में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिजनों को कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घर जाकर सम्मानित किया। नगर ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ 2017 में कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के परदेवनपुर स्थित घर पहुंचे। यहां पिता अरुणकांत यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद मंगला विहार स्थित शहीद दीपक पांडेय के घर पहुंच उनके पिता रामप्रकाश पांडेय और मां रमा पांडेय को सम्मानित किया। वह बडगाम में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से शहीद हुए थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर अभिषेक पाल, अंकित कन्नौजिया, शिवम पांडेय, संदीप मिश्रा मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed