फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress final seats but sp bsp and bjp on waiting in lok sabha elections 2019

चुनावी दंगल: इस सीट पर कांग्रेस का फाइनल टिकट, सपा-बसपा और भाजपा के लिए खड़ी कर सकता है दिक्कत

Sun, 17 Mar 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
congress final seats but sp bsp and bjp on waiting in lok sabha elections 2019
राहुल गांधी, पीएम मोदी - फोटो : गूगल
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़ किसी भी दल ने अभी तक उन्नाव लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सभी दलों में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सभी टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। लखनऊ और दिल्ली तक की भागदौड़ करने के साथ ही फ्रंटल संगठनों से भी पैैरवी करा रहे हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस ने पहली ही लिस्ट में पूर्व सांसद अन्नू टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जबकि सत्तादल भरतीय जनता पार्टी और त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल सपा-बसपा गठबंधन की ओर से कौन प्रत्याशी होगा इसे लेकर संशय बरकरार है। भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन


 

congress final seats but sp bsp and bjp on waiting in lok sabha elections 2019
डेमो
इनमें कुछ पूर्व सांसद, कुछ पूर्व व वर्तमान विधायक और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए संघर्ष करने वाले पुराने नेता शामिल हैं। भाजपा  जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने माना कि टिकट मांगने वाले लोगों की लंबी लिस्ट है लेकिन कौन प्रत्याशी होगा यह तो पार्टी हाईकमान ही तय करेंगे। जिसे पार्टी टिकट देगी संगठन उसे चुनाव लड़ाने और जिताने के लिए पूरी तरह तैयार है। सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन में उन्नाव सीट सपा के खाते में आई है।

उन्नाव संसदीय क्षेत्र से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। यहां भी टिकट के दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि सपा ने यह अभी तय नहीं है कि प्रत्याशी कौन होगा। सपा से टिकट चाहने वालों में उन्नाव जिले के अलावा लखनऊ के भी कई लोग सक्रिय हैं। सपा जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि पार्टी राजनीतिक और जातीय समीकरणों को परखने के बाद बाद प्रत्याशी घोषित करेगी।

 

congress final seats but sp bsp and bjp on waiting in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेंगे। सपा और बसपा के कार्यकर्ता उसे पूरी ताकत से लड़ाएंगे और चुनाव जीतेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय होने से कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा सक्रिय है। प्रत्याशी हो या पर्टी के पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं।

पार्टी में आने वाले दिनों में देश और प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं की जनसभाएं भी कराने की तैयारी है। जिलाध्यक्ष डा. एसएन यादव ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं। बताया कि हर बूथ स्तर तक कमेटियां गठित हैं और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

congress final seats but sp bsp and bjp on waiting in lok sabha elections 2019
अनू टंडन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, मुस्लिम लीग सहित अन्य छोटे दल भी अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने सैय्यद अफजल अब्बास का नाम चयनित कर हाईकमान को भेज दिया है। छोटे दलों के प्रत्याशी बड़े दलों के लिए चुनाव में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सक्रिता है। दिन में दो-चार बार प्रत्याशी घोषित होते बदल जाते हैं। कई बार तो फेंक लिस्ट भी वायर हो जाती हैं। इन लिस्टों में प्रत्याशियो के नाम और उनके मोबाइल नंबर तक दे दिए जाते हैं। इसके बाद लोगों की राय और प्रतिक्रिया के दौर शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed