फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress district president's big statement against BJP

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- वादे से मुकरी भाजपा, जूझ रहे किसान

Wed, 19 Aug 2020 01:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress district president's big statement against BJP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई है। खाद की किल्लत और डीजल की महंगाई से किसान जूझ रहे हैं। मंगलवार को टड़ियावां ब्लाक में संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार के पास रणनीति नहीं है। फसल बीमा योजना में जमा किया गया करोड़ों का प्रीमियम बीमा कंपनियां लेकर फरार हो गईं। इस सरकार में किसानों के पैसों से पूंजीपतियों की जेबें भरी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी जुमला साबित हुआ। दिन पर दिन किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। किसान कर्जमाफी और फसल बीमा योजना सब झूठ साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव सोनपाल वर्मा, जिला सचिव विपिन श्रीवास्तव, मंजू मित्रा, रूपलाल कोरी, लालराम वर्मा, सुदामा प्रसाद, दिनेश राठौड़ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्वती देवी, आरती देवी, नेहा देवी, रामविलास, सोनू, रामप्रकाश, ईश्वरदीन, रामदत्त, प्रमोद कुमार, जवाहरलाल, रामस्वरूप, हरगोविंद, दीनदयाल, राम प्रसाद, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed