{"_id":"68166b2255d18b27e40d0483","slug":"congress-district-committee-and-block-president-will-be-decided-this-fortnight-kanpur-news-c-220-1-akb1002-125953-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इसी पखवाड़े तय होगी कांग्रेस जिला कमेटी व ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इसी पखवाड़े तय होगी कांग्रेस जिला कमेटी व ब्लॉक अध्यक्ष
Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : स्रोत पार्टी
कानपुर देहात। माती स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक में कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि इसी पखवाड़े जिला कमेटी व ब्लॉक अध्यक्ष तय होंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 15 मई तक जिला कमेटी गठन एवं ब्लॉक अध्यक्षों के चयन के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में काम करने वाले ऊर्जावान साथियों के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए पदाधिकारियों का समावेशित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष का चयन संबंधित ब्लॉक में जाकर किया जाएगा। सभी वरिष्ठ नए व पुराने लोगों संग तालमेल बनाकर सुझाव लेकर निर्णय होगा।
इसके साथ की सभी 10 ब्लॉक इकाई को सक्रिय कर प्रत्येक ब्लॉक में जल्द कार्यालय खोले जाएंगे। प्रत्येक कार्यालय में ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी से रूपरेखा तैयार की जाएगी। अब प्रत्येक माह की तीन तारीख को मासिक बैठक करने का निर्णय हुआ। इसमें पूरे माह के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की रुपरेखा बनेगी। यहां शहंशाह खान, आनंद बाबू द्विवेदी, मनोरमा संखवार, पिंटू दिवाकर, जगदीश यादव, जितेंद्र सिंह गौर, गोविंद सिंह यादव, बसंत लाल, वाजिद कुरैशी, भोला त्रिवेदी, रविकांत शुक्ला, बालकिशन, बृज कुमार आदि मौजूद रहे।