{"_id":"57f3d2584f1c1b8a3227065f","slug":"congratulations-now-kanpuriyans-is-metro-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अब ‘कानपुरवाले’ हुए ‘मेट्रोवाले’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अब ‘कानपुरवाले’ हुए ‘मेट्रोवाले’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो परियोजना का काम तेजी से शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ‘कानपुरवाले’ ‘मेट्रोवाले’ कहे जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास मंगलवार को पालिका स्टेडियम से कर दिया है। कॉरिडोर बनाने का काम तेजी से शुरू हो चुका है।
मेट्रो का सफरनामा
- 7 जनवरी 2015 को राइट्स डीपीआर के चुनी गई।
-3.5 करोड़ रुपये डीपीआर के लिए केडीए ने मंजूर किए।
- 12 मार्च 2015 को मेट्रो मैन डा. ई. श्रीधरन के साथ हुई बैठक।
23 मार्च को केडीए ने राइट्स के साथ साइन किया एमओयू।
-26 अक्तूबर 2015 को फाइनल डीपीआर हुई तैयार।
-9 नवंबर 2015 को केडीए बोर्ड ने दी मंजूरी। प्रमुख सचिव को भेजा पत्र।
- 29 मार्च 2016 को केंद्र सरकार को भेजी गई डीपीआर। राज्य सरकार ने मेट्रो सेल के लिए रिजर्व किए 50 करोड़।
-12 सितंबर को भेजा गया केंद्र सरकार के सवालों का जवाब।
- 4 अक्तूबर को सीएम ने किया शिलान्यास।
पहले रूट का हुआ शिलान्यास
रूट नंबर - एक
लंबाई - 23.785 किलोमीटर
इसमें से एलीवेटेड रूट - 15.16 किलोमीटर
अंडरग्राउंड रूट- 8.621 किलोमीटर
प्रस्तावित स्टेशन-22 (आईआईटी, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन, सत्यम विहार क्रासिंग, सीएसजेएमयू, गुरुदेव, गीता नगर, रावतपुर रेलवे स्टेशन, हैलट, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, फूलबाग, नयागंज, सेंट्रल रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस टर्मिनल, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, बारादेवी, वसंत विहार, बौद्ध नगर, नौबस्ता।
मंत्रोच्चार के साथ ही चलने लगी जेसीबी
पालिका स्टेडियम में सीएम अखिलेश यादव ने जैसे ही मेट्रो का शिलान्यास किया, पालीटेक्निक परिसर में दो जेसीबी ने मेट्रो डिपो की बाउंड्री के लिए खुदाई शुरू कर दी। इससे पहले लखनऊ मेट्रो के डिप्टी चीफ मैनेजर ने मंत्रोच्चार के बीच डिपो स्थल पर पूजन किया। कानपुर में डिपो निर्माण करा रहे आका बिल्डर्स के मनोज सिंह ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। काम मजबूत और तेजी से होगा। केडीए के अधिशाषी अभियंता एनके भाटिया व्यवस्था में जुटे रहे। हालांकि सीएम के मंच से जाते ही काम रुक गया और सभी लंच में जुट गए।