{"_id":"587139ed4f1c1b005215cb54","slug":"confusion-over-sp-on-atiq-ahmad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतीक का बस्ता ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक का बस्ता ठंडा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:02 PM IST
सार
-क्षेत्र की गतिविधियों पर लगाया विराम
-पार्टी मेें आए गतिरोध के दूर होने का कर रहे इंतजार
-बोले, सिंबल पर फैसला होते ही फिर करेंगे धमाकेदार इंट्री
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विस्तार
पार्टी में चल रही असमंजस की स्थिति को देखते हुए कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने अपनी गतिविधियां को फिलहाल विराम दे दिया है। अतीक का कहना है कि सब कुछ सामान्य होने पर वह फिर से अपनी विधानसभा में लौटेंगे।
विज्ञापन
अतीक अहमद को लेकर उनकी पार्टी में ही विरोध चल ही रहा है तो दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी भी सतर्क हैं। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि क्या वह कैंट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। टिकट की घोषणा होने के बाद अतीक ने अपने क्षेत्र में धमाकेदार इंट्री की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अतीक अखिलेश की पसंद नहीं
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
फिर प्रेस कांफ्रेंस भी की लेकिन अब की दिन से कोई खबर नहीं है। पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूची में उनका नाम नहीं था। तब कहा गया कि अतीक अखिलेश की पसंद नहीं हैं।
लेकिन अब जो स्थितियां बन रही हैं उसमें कुछ भी हो सकता है। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि पिछले कई दिनों से अतीक अहमद से उनकी बात नहीं हुई है। उन्हें लगता है कि पार्टी में गतिरोध के चलते वह यहां नहीं हैं।