फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conflicts in State Charkhari for Selling Ancestral Property

'स्टेट' की पुश्तैनी संपत्ति बेचने पर राजघराने में पड़ी दरार, जयराज सिंह ने लगाए ये आरोप

Fri, 21 Sep 2018 07:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Conflicts in State Charkhari for Selling Ancestral Property
डेमो पिक
यूपी के महोबा जिले में  स्टेट चरखारी की पुश्तैनी संपत्ति बेचे जाने को लेकर राजघराने में आपस में दरार पैदा हो गई है। गुरुवार की शाम को राज परिवार के दो सगे भाइयों के बीच लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ गई। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का सुलाहनामा कराकर मामला शांत कराया लेकिन दोनों भाइयों में अब खटास पैदा हो गई है। महारानी ने दोनों बेटों के अलग-अलग निवास भी कर दिए हैं।
विज्ञापन


चरखारी स्टेट के राजा जयंत सिंह जूदेव के दो बेटे हैं। राजा की मौत के बाद दोनों बेटों और पत्नी उर्मिला सिंह संपत्ति के हकदार बन गए। कुछ साल पहले महारानी उर्मिला सिंह और बेटे जय सिंह ने मिलकर कई लोगों को चरखारी स्टेट की भूमि बेच दी जबकि छोटे बेटे जयराज सिंह के हस्ताक्षर नहीं कराए गए। जिस पर छोटे बेटे ने आपत्ति जताते हुए मुकदमा सिविल जज जूनियर चरखारी के यहां दायर कर दिया। इससे दोनों भाइयों और मां के बीच दरार पड़ गई। अब दोनों भाई एक-दूसरे सेे अलग हो गए हैं। 
विज्ञापन


 

इससे नाराज होकर राजमाता ने विवाद शुरू कर दिया

Conflicts in State Charkhari for Selling Ancestral Property
गोवर्धन नाथ जू मंदिर - फोटो : अमर उजाला
जमीनी विवाद के चलते गुरुवार की देर शाम को जय सिंह और छोटे भाई जयराज सिंह के बीच राजमहल रावबाग पैलेस में विवाद हो गया। छोटे राजा जयराज सिंह का कहना है कि उनकी धर्मपत्नी के साथ राजमाता उर्मिला सिंह के नौकर ने नशे की हालत में अभद्रता की। जिससे मां ने उसे अपने आवास के पास से भगा दिया। इससे नाराज होकर राजमाता ने विवाद शुरू कर दिया। मां-बेटे के बीच विवाद होता देख बड़ा बेटा जय सिंह भी आ गया।

विवाद बढ़ने पर सीओ चरखारी दिनेश सिंह व कोतवाली प्रभारी रीता सिंह पुलिस बल के साथ राजमहल में पहुंच गई और दोनों भाइयों के बीच सुलह समझौता कराया गया। छोटे बेटे जयराज सिंह जूदेव का कहना है कि राजमाता ने पुराना राजमहल, नगर पालिका परिषद और गोवर्धन्नाथ जू मंदिर का बैनामा कर दिया है, जिसका मैंने विरोध किया। उधर राजमाता उर्मिला सिंह ने बताया कि छोटे राजा जयराज सिंह जूदेव ने राजमहल में तैनात सेवक राजेश की पिटाई कर दी और बड़े भाई जय सिंह जूदेव को चुटहिल कर दिया इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed