{"_id":"68fd2c3ba0291a46e4097886","slug":"composite-school-tikra-becomes-overall-champion-in-the-nyaya-panchayat-level-sports-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133814-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय टिकरा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय टिकरा बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मकसूदाबाद में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें कंपोजिट विद्यालय टिकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा की महक और बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय टिकरा के सरफराज अव्वल रहे। 100 और 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में यहीं के फरजान और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लाव का पुरवा की सिफा परवीन ने बाजी मारी।
लंबी कूद में बहेड़ा की महक और रैकेपुर के वंश विजेता रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मकसूदाबाद की सौम्या और 200 व 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय टिकरा की संध्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन
लंबी कूद में मकसूदाबाद की सावनी और कंपोजिट विद्यालय टिकरा के सादिक ने स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी बालक व बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय टिकरा की टीम विजयी रही। गोला फेंक में कंपोजिट विद्यालय टिकरा के आदित्य और बेबी गौतम विजेता रहे। चक्का फेंक में यहीं के सादिक और मकसूदाबाद की संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने ध्वज दिखाकर किया और अंत में विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। मौके पर धनंजय, शालिनी सिंह, रवि, अंजू, अर्चना दीक्षित, रत्नेश द्विवेदी, रेखा रानी दिवाकर, राकेश शर्मा, ऋचा वाजपेयी, मालती दिवाकर, ज्योति कमल, अनीता सिंह, सचिन शुक्ला, सुनील आदि मौजूद रहे।