फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: wholesale readymade cloth market has been burning for four days

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: 60 अग्निशमन वाहन, 500 अग्निशमन कर्मी, फिर भी चार दिन से जल रहा थोक रेडीमेड कपड़ा बाजार

Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग में 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए थे। 83 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
Complex fire: wholesale readymade cloth market has been burning for four days
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बांस मंडी में व्यावसायिक इमारतों में लगी आग 83 घंटे बाद भी शांत नहीं हुई। सोमवार दोपहर अचानक फिर से तीन इमारतों में आग धधक पड़ी। अग्निशमन कर्मियों ने एनडीआरएफ की मदद से अब तक 300 शटरों को तोड़कर अंदर लगी आग पर काबू पा लिया है। अधिकारी जल्द ही आग को पूरी तरह से बुझा लेने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एआर टॉवर के पहले खंड में बाहर रखे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई थी। तेज हवा चलने के कारण आग ने आसपास की पांच अन्य इमारतों (अरजन कॉम्प्लेक्स, मकसूद कॉम्प्लेक्स, हमराज कॉम्प्लेक्स, नफीस कॉम्प्लेक्स) को भी अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए शुरुआत में एक हजार पुलिस कर्मियों, आसपास के जिलों से मंगाकर 60 अग्निशमन की गाड़ियों को लगाया गया था। अग्निशमन कर्मी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार 83 घंटे से आग बुझाने में लगीं हुईं हैं। सोमवार दोपहर तक आग पर काबू पा लेने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन, दोपहर बाद एक बार फिर से सुपर हमराज, एआर टॉवर और हमराज टॉवर के कुछ हिस्सों में आग धधकने के कारण धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित करीब 600 दुकानों के आग की चपेट में होने की आशंका जताई जा रही थी। इनमें से करीब 250 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख होने की जानकारी दी गई। रविवार से सोमवार तक एनडीआरएफ की टीम ने सुपर हमराज में करीब 200, एआर में 50 और हमराज में करीब 50 शटरों को तोड़कर अंदर लगी आग बुझाई।

शुरुआत की दुकानों में लगे तालों को खुलवाने के लिए व्यापारियों को तालों की चाबी लेकर अंदर भेजा गया, लेकिन ताले खुलने के बाद भी शटर आग से टेढ़े हो जाने के कारण नहीं खुल सके। इस पर उन्हें कटर से काटना पड़ा। इस दौरान लगातार अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार जारी रखी, जिससे अंदर के तापमान को सामान्य रखा जा सके। सोमवार को तीन इमारतों से धुआं निकलना जारी रहा। वहीं, अधिकारियों ने दावा किया है कि सोमवार रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। इसके बाद फोर्स की संख्या में घटा दी जाएगी।

आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। तीन इमारतों के कुछ हिस्सों से धुआं निकल रहा है। वहां भी हमारी टीमें लगातार पूरी तरह से आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। रात तक आग को पूरी तरह से बुझा लेने की संभावना है। इसके बाद इमारतों का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर, कानपुर


यह भी पढ़ें- कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: नफीस टॉवर का एक हिस्सा झुका, खिड़कियों को तोड़ बुझा रहे आग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed