फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: A part of Nafees Tower tilted

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: नफीस टॉवर का एक हिस्सा झुका, खिड़कियों को तोड़ बुझा रहे आग

Mon, 03 Apr 2023 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

एनडीआरएफ के कमांडेंट अनिल कुमार अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि पूरी सर्विस में उन्होंने अब तक इतनी बड़ी आग नहीं देखी। दुकानों के शटरों के आकार बदलने से उन्हें खोलने में समस्या हो रही है।

विज्ञापन
Complex fire: A part of Nafees Tower tilted
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजार में लगी आग को बुझाने में दिन रात जुटे फायर फाइटर्स को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यूपी फायर सर्विस के जवान सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लगातार आग जलने से नफीस टॉवर का एक हिस्सा झुक गया है। इसकी वजह से इमारत के अंदर जाकर आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


टॉवर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। लेकिन, खिड़कियों को ईंट-सीमेंट की चुनाई से बंद कर दिया गया। इसकी वजह से धुआं बाहर नहीं निकल पा रहा है। अंदर प्रवेश करने में मुश्किल हो रही हैं। खिड़कियों को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ के कमांडेंट अनिल कुमार अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि पूरी सर्विस में उन्होंने अब तक इतनी बड़ी आग नहीं देखी। दुकानों के शटरों के आकार बदलने से उन्हें खोलने में समस्या हो रही है।

विज्ञापन

यूपी फायर सर्विस के जवान राकेश सिंह राणा ने बताया कि तीन साल नौकरी के हो गए। इतनी बड़ी आग को बुझाने का मौका पहली बार मिला है। रेस्क्यू के दौरान धुएं से बचने के लिए नाक पर गीला कपड़ा बांधकर काम कर रहे हैं। बताया कि खिड़की तोड़ने के दौरान काफी तेज आग की लपटें उठीं। किसी तरह नीचे कूदकर जान बचाई।

दुकानों के शटर बंद हैं, आग के चलते लोहे के शटर गलकर जाम हो गए हैं। आर्मी की फायर सर्विस में तैनात स्टेशन अफसर खुशी राम ने बताया कि 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त से आग बुझाने के काम में लगे हैं। फायर टेंडरों को पानी रिफिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस काम में एक गाड़ी को करीब पौन घंटे तक का समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed