फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Smoke filled inside buildings, zero oxygen, temperature 400 degrees

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: इमारतों के अंदर भरा धुआं, ऑक्सीजन शून्य, तापमान 400 डिग्री, NDRF व SDRF बुझा रही आग

Sun, 02 Apr 2023 12:56 PM IST
शिखा पांडेय वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार पांच इमारतों की करीब 600 दुकानों में आग लगी थी। शनिवार को भी सुपर कॉम्प्लेक्स की 600 दुकानें चपेट में आ गईं। इनमें एआर कॉम्प्लेक्स और मकसूद कॉम्प्लेक्स के अंदर कुछ हिस्सों से लगातार धुआं उठ रहा है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Complex fire: Smoke filled inside buildings, zero oxygen, temperature 400 degrees
कॉम्प्लैक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांसमंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में 48 घंटे बाद भी धधकती आग की वजह से कॉम्प्लेक्स (इमारतों) के अंदर धुआं भर गया है। इससे ऑक्सीजन शून्य हो गई है। इमारतों के अंदर का तापमान भी करीब 400 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। एनडीआरएफ के जवान किसी तरह आग पर तो काफी हद तक काबू पा चुके हैं, लेकिन इमारतों के अंदर नहीं पहुंच पा रहे। इससे आग को पूरी तरह शांत करने में समस्या हो रही है। एसडीआरएफ की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार पांच इमारतों की करीब 600 दुकानों में आग लगी थी। शनिवार को भी सुपर कॉम्प्लेक्स की 600 दुकानें चपेट में आ गईं। इनमें एआर कॉम्प्लेक्स और मकसूद कॉम्प्लेक्स के अंदर कुछ हिस्सों से लगातार धुआं उठ रहा है। यहां एनडीआरएफ व अग्निशमन कर्मियों के लिए पहुंचना संभव नहीं है। ऐसे में दोबारा आग भड़कने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने जेसीपी को आग बुझाने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kanpur: केंद्र सरकार तक पहुंची हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग की तपिश, मांगी व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ के अधिकारी विनय कुमार ने जेसीपी को बताया कि लगातार इमारतों के अंदर आग जलने और बंद दुकानों के अंदर कपड़े सुलगने के कारण पूरी तरह से धुआं भरा हुआ है। टीम को इमारत के अंदर जाकर शटरों को तोड़कर आग बुझानी होगी, लेकिन अंदर ऑक्सीजन शून्य हो चुकी है। बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के इमारतों के अंदर जाने का रिस्क नहीं उठाया जा सकता। जब कुछ जवानों को ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ अंदर भेजा गया, लेकिन तापमान करीब 400 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। ऐसे में अधिकारियों ने इमारतों पर लगातार पानी की बौछार करके अंदर के तापमान को कम कराने का प्रयास शुरू किया है। एनडीआरएफ के अधिकारियों के अनुसार आग बुझने के बाद भी तापमान सामान्य होने के लिए 24 घंटे तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जेसीपी के अनुसार इमारतें आग में जर्जर हो चुकी हैं। इनके स्लैब भी कहीं-कहीं गिर गए हैं।

रिपोर्ट के बाद ही इमारतों के दोबारा इस्तेमाल पर होगा विचार
जेसीपी के अनुसार आग बुझने के बाद इंजीनियरों की मदद से तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही इन इमारतों को फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। फायर अफसर विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि लगातार आग के चलते इमारतों का तापमान 350 से 400 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कारण अंदर से आग बुझा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें-  कॉम्प्लैक्स अग्निकांड: 36 घंटे बाद भी धधक रही आग, एनडीआरएफ ने संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed