फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Body of missing shopkeeper found, fire still burning behind readymade market

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: 36 घंटे बाद भी धधक रही आग, एनडीआरएफ ने संभाली कमान

Sat, 01 Apr 2023 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Apr 2023 01:30 PM IST
सार

कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग में 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए थे। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
 

विज्ञापन
Complex fire: Body of missing shopkeeper found, fire still burning behind readymade market
कॉम्प्लैक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग 36 घंटे बाद भी काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। धधकती हुई आग की स्थिति देते हुए अब एनडीआरएफ की मदद ली गई है। वहीं, अरजन काम्प्लेक्स में दोपहर को एक बार फिर से आग भड़क जाने से व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों को परिसर से बाहर करने के बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। 

विज्ञापन


बात दें कि हमराज कॉम्प्लेक्स और आसपास की चार अन्य इमारतों में करीब 12 सौ दुकानों और गोदाम से रेडीमेड कपड़ों का थोक व्यापार किया जाता है। बीते गुरुवार की देर रात एआर कॉम्प्लेक्स में शार्ट सर्किट से आग भड़की थी, जिसके बाद 4 अन्य इमारतें भी आग की चपेट में आकर जलने लगीं थीं। 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए थे। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। 
विज्ञापन

लापता दुकानदार का शव मिला
हमराज कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह पांच बजे लापता दुकानदार ज्ञान चंद साहू का शव बरामद हुआ। दुकानदार की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे सामने जल गई दुकान, नहीं निकालने दिया सामान
गोविंदनगर निवासी भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मसूद टॉवर में आरएस ट्रेडर्स के नाम से उनकी दुकान है। उनका रेडीमेड का काम है। बोले, गार्ड की सूचना पर वह परिवार संग मौके पर पहुंचे थे। हम लोग चिल्लाते-चिल्लाते थक गए कि हम लोगों को माल निकालने दिया जाए लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। देखते ही देखते पूरे टॉवर में आग लग गई। प्रशासन द्वारा आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

कर्ज लेकर मंगाया था माल, पूरा जलकर राख
अशोकनगर निवासी कमल कुमार की नफीस टॉवर में नेहा कलेक्शन के नाम से पांच दुकानें हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि आग कंट्रोल हो गई है, लेकिन आग अभी भी लगी है। दीवारें दहक रहीं हैं। बगल के हमराज कॉम्प्लेक्स, एआर टावर में अभी भी आग धधक रही है। कभी भी आग अन्य दुकानों तक पहुंच सकती है। ईद और सहालग की वजह से हर एक व्यापारी ने लाखों रुपये का माल कर्ज लेकर मंगाया था।

तीन दिन पहले ही मंगाया था माल
किदवईनगर निवासी सुमन पांडेय ने रोते हुए बताया कि उनके तीन बेटे कृष्णा, अरविंद और सुधीर की हमराज कॉम्प्लेक्स में चार दुकानें हैं। तीन दिन पहले ही उनके बेटों ने बैंक से कर्ज लेकर लाखों रुपये का माल मंगाया था। इस अग्निकांड में चारों दुकानें जलकर राख हो गईं। सदमे में उनके तीनों बेटे बेहोश हो गए। जिसके चलते वह अपने भतीजे दीपक के साथ वहां आईं थीं।

छह दुकानें जलकर राख, पूरा परिवार बर्बाद
कपड़ा व्यापारी खेमचंद्र दुसेजा ने बताया कि उनके परिवार की मार्केट में छह दुकानें हैं। सभी जल गईं हैं। पड़ोस की मार्केट से लगी आग से पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। करीब 60 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। माल मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से मंगाया था। यहां से वे माल पूरी यूपी और बिहार में सप्लाई करते थे।

ईश्वर की कृपा है कि मेरी दोनों दुकानें बच गईं
व्यापारी जतिन टेकवानी की दो दुकानें आग से बच गईं लेकिन साथी व्यापारियों को हुए नुकसान से वह भी बहुत आहत दिखे। उनकी मोहन ट्रेडर्स के नाम से एक दुकान एआर टॉवर और दूसरी मसूद कॉम्प्लेक्स में है। जतिन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 80 लाख रुपये का माल मंगाया था। ईश्वर की ही कृपा है कि मेरी दोनों दुकानें बच गईं। हालांकि अन्य व्यापारियों के साथ बहुत बुरा हुआ है।

 

इन व्यवसायिक कॉम्प्लेक्श में लगी आग
अरजन कॉम्प्लेक्स
एआर टॉवर
मसूद कॉम्प्लेक्स
हमराज कॉम्प्लेक्स
नफीस कॉम्प्लेक्स

यह भी पढ़ें- कॉम्प्लैक्स अग्निकांड: मददगार बनकर लूट ले गए माल, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

यह भी पढ़ें- कॉम्प्लैक्स अग्निकांड: सात करोड़ की गाड़ी कंडम पड़ी, जरूरत पर लखनऊ से मंगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed