{"_id":"64292a4907528ad9d00db3e4","slug":"complex-fire-fire-burning-in-6-buildings-for-60-hours-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: तीन दिन से छह इमारतों में धधक रही आग, घरों में लगी आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: तीन दिन से छह इमारतों में धधक रही आग, घरों में लगी आग पर पाया काबू
Sun, 02 Apr 2023 12:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:47 PM IST
सार
कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग में 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए थे। 60 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
कॉम्प्लैक्स अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बांस मंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग 60 घण्टे बाद भी धधक रही है। एनडीआरएफ के जवान लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इस ब्लॉक में स्थित 16 घरों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। बीते गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एआर कॉम्प्लेक्स में शार्ट सर्किट से आग भड़की थी, जिसके बाद 4 अन्य इमारतें भी आग की चपेट में आकर जलने लगीं थीं। 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए थे। 60 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
थोक बाजार अग्निकांड एक नजर में
- 50 घंटों से धधक रही आग - 12 आईपीएस अफसरों की निगरानी में राहत बचाव कार्य जारी।
- 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती प्रत्येक शिफ्ट में।
- 50 से अधिक अग्निशमन गाड़ियों को लगाया गया।
- 03 हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ियों भी शामिल।
- 25 एनडीआरएफ के जवानों की तैनाती।
- 25 एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती।
- 06 इमारतें और 16 घर आग की चपेट में।
- 50 घरों को कराया गया खाली।
- 09 लाख लीटर पानी का आग बुझाने में किया जा चुका इस्तेमाल।
इसलिए नहीं बुझाई जा सकी आग
दुकानों के अंदर आग सुलग रही है। बाहर से आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दुकानों के अंदर की आग लगातार सुलगने के कारण रुक-रुककर आग भड़क रही है। आग को रोकने के लिए दीवारों और शटरों में छेद करने के लिए मशीन और कटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी की बौछार अंदर तक पहुंचाने के सभी संभव प्रयास जारी हैं।- आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी
यह भी पढ़ें- Kanpur: केंद्र सरकार तक पहुंची हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग की तपिश, मांगी व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट