फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Akhilesh Yadav reached the spot, said Government should give compensation and space to traders

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले- व्यापारियों को डराए नहीं, मुआवजा और जगह दे सरकार

Sun, 02 Apr 2023 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

अग्निकांड की स्थिति देखने बांसमंडी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ितों को प्रशासन और संबंधित विभाग परेशान न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति दिखाएं। उन्होंने कहा कि यहां साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही दिख रही है। अगर समय से संसाधन जुटाकर आग बुझा दी जाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन
Complex fire: Akhilesh Yadav reached the spot, said Government should give compensation and space to traders
पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अग्निकांड की स्थिति देखने जब सपा मुखिया अखिलेश यादव बांसमंडी पहुंचे तो व्यापारी फूट-फूटकर रोए और मदद की गुहार लगाने लगे। व्यापारियों की बर्बादी का हाल जानने के बाद सपा मुखिया ने प्रदेश सरकार से मांग की कि तीन हजार करोड़ की क्षति के लिए व्यापारियों को अधिकाधिक मुआवजा दिया जाए। व्यापार के लिए अस्थायी रूप से वैकल्पिक स्थान दिया जाए और जर्जर बाजार की जगह नया बाजार बनाया जाए।

विज्ञापन


अग्निकांड के पीड़ितों को प्रशासन और संबंधित विभाग परेशान न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति दिखाएं। अखिलेश यादव शनिवार शाम बांसमंडी पहुंचे थे। व्यापारियों से बात करने के बाद चीफ फायर अफसर दीपक कुमार से जानकारी ली। फायर अफसर कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यहां साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही दिख रही है। अगर समय से संसाधन जुटाकर आग बुझा दी जाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन

बिल्डिंग सीज करके कानूनी कार्रवाई की बात की जा रही है। प्रशासन डराएगा, धमकाएगा। सरकार से अपील है कि डराए, धमकाए नहीं व्यापारियों की मदद करे। इसके साथ ही व्यापारियों के साथ मशविरा करके कारोबार शुरू करने के लिए अस्थायी तौर पर जगह चिन्हित की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मेहनत से भरोसा बना है और बाहर के व्यापारी यहां आते हैं। सरकार नुकसान की भरपाई करे। इसके साथ ही व्यापारियों को मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा मामले को विधानसभा में उठाएंगे। सपा मुखिया कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन रहे दिवंगत रामसेवक यादव के किदवईनगर स्थित आवास सांत्वना देेने गए। फिर भौंती में दीपू चौहान के यहां गए। इसके बाद कानपुर देहात के कार्यक्रमों शिरकत की। बांसमंडी के अग्निकांड की स्थिति देखने के बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के श्यामनगर स्थित आवास सांत्वना देने गए। शुक्रवार को डॉ. इमरान के पिता अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. इदरीस का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: केंद्र सरकार तक पहुंची हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग की तपिश, मांगी व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed