फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do you want to be a soldier completed the race in 27 minutes

सिपाही बनना है तो 27 मिनट में करें दौड़ पूरी

Thu, 07 Apr 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Do you want to be a soldier completed the race in 27 minutes
पु‌ल‌िस वाहन
कानपुर। कानपुर समेत 12 जिलों में पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती का फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) 16 अप्रैल से होगा। पुुरुष आरक्षी बनने के लिए 4.8 किमी की दौड़ 27 मिनट में और महिला आरक्षी बनने के लिए 2.4 किमी दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी। तय समय में दौड़ पूरी करने वालों को ही अगली परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। जिले में 37वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय में फिजिकल टेस्ट होगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ब्रज किशोर को फिजिकल टेस्ट का नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन

दौड़ मापने के लिए सीसीटीवी कवरेज और पर्याप्त बायोमैट्रिक्स का प्रयोग होगा। फिजिकल टेस्ट देने के लिए अभ्यर्थी को सुबह 5:30 बजे पहुंचना होगा। प्रवेश उन्हीं को मिलेगा जिनके पास उस तिथि में शारीरिक दक्षता परीक्षण कराने के लिए इंटरनेट से डाउनलोड प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र होगा।  एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अंकों का आकलन समय सीमा के अंदर अभ्यर्थी द्वारा दौड़ में लिए गए समय के आधार पर होगा। इसके लिए अधिकतम अंक दो सौ और न्यूनतम अंक 120 होंगे। भर्ती बोर्ड में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, चिकित्साधिकारी और सीओ को रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, डीजीपी जावीद अहमद ने वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला प्रशासन को सिपाही भर्ती के लिए चौकस बंदोबस्त करने को कहा है। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि डीजीपी ने कहा कि फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों के पानी और एंबुलेंस की व्यवस्था करा ली जाए। भर्ती स्थल पर जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी और एसएसपी बैठक कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की व्यवस्था कर लें। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि कांफ्रेंसिंग के बाद एसएसपी शलभ माथुर के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed