फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaints were resolved in the office, notices were issued to seven departments1503 cases were related to Nagar Nigam, 777 complainants were found dissatisfied

Kanpur News: कार्यालय में बैठकर निस्तारित कर दीं शिकायतें, सात विभागों को नोटिस

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Complaints were resolved in the office, notices were issued to seven departments1503 cases were related to Nagar Nigam, 777 complainants were found dissatisfied
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद भी सात विभागों के अफसरों ने शिकायत निस्तारण में फर्जीवाड़ा कर दिया। कार्यालय में बैठकर फरियादियों से बिना बात किए ही पोर्टल पर शिकायत निपटा दी। सीएम कार्यालय से जिलाधिकारी को जब असंतुष्ट फीडबैक की सूची भेजी गई तो पोल खुली। डीएम ने घाटमपुर व बिल्हौर के तहसीलदार, नगर निगम, घाटमपुर बीडीओ समेत अन्य विभागों के अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी लगातार आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर नजर रख रहे हैं। इसके बाद भी कुछ अफसर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शासन में आईजीआरएस में आने वाली निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया था। इसमें नगर निगम के 1503 प्रकरणों का फीडबैक लिया गया तो 777 लोग असंतुष्ट मिले। अधिशासी अभियंता जलकल विभाग के 530 मामलों का फीडबैक लिया तो 207 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। तहसीलदार बिल्हौर राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित 135 प्रकरण में 104 असंतुष्ट मिले। तहसीलदार घाटमपुर के राजस्व एवं आपदा विभाग से जुड़े 91 मामलों में फीडबैक लेने पर 77 असंतुष्ट मिले।
विज्ञापन


इसी तरह चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम विकास विभाग के खंड विकास अधिकारी घाटमपुर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। अफसरों द्वारा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने सभी से जवाब तलब किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल देखें। फरवरी में जिन विभागों की रैंकिंग सबसे खराब मिली तो उनके खिलाफ लिखकर शासन को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ शासन को लिखेंगे पत्र
लगातार समीक्षा करने के बाद भी अफसर लापरवाही कर रहे हैं। ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सभी के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed