फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaints about late-night DJ and band noise have tripled.

Kanpur News: देर रात डीजे और बैंड बाजे के शोर की शिकायतें तीन गुना बढ़ीं

Tue, 24 Feb 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Complaints about late-night DJ and band noise have tripled.
कानपुर। बोर्ड परीक्षाओं के बीच शादी और सहालगों ने छात्र-छात्राओं का तनाव बढ़ा दिया है। वजह वहां आना-जाना या कार्यक्रम में शामिल होना नहीं बल्कि देर रात तक आ रहा डीजे और बैंड बाजे का शोर है। शोरशराबे को लेकर यूपी 112, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों के पास रोजाना 70 से 90 शिकायतें पहुंच रही हैं। यह पिछले साल के मुकाबले तीन गुना अधिक हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर मैरिज लॉन और डीजे संचालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, रावतपुर, बिठूर, नवाबगंज में सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। इनमें 20 से 25 शिकायतें छात्र-छात्राओं की ओर से की जा रही हैं। बाकी उनके अभिभावक, कुछ बीमार व वरिष्ठ नागरिकों की ओर से की जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अब तक 18 से 20 मैरिज हॉल, होटल और डीजे संचालकाें के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण और ध्वनि प्रदूषण की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। कुछ को चेतावनी दी गई है। यूपी 112 की एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष एक महीने में डीजे और शोर शराबे की 550 शिकायतें आई थीं। यह आंकड़ा 15 फरवरी से 15 मार्च तक का है। इस बार भी काफी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

--------------
केस एक : केशवपुरम की 12वीं के छात्र ने यूपी 112 में कॉल कर मैरिज हॉल में डीजे बजने की शिकायत की जिस पर कुछ देर बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर गाना बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो : नौबस्ता में एक छात्रा की कुछ तबीयत गड़बड़ थी। उसकी अगले दिन परीक्षा थी। घर के बाहर देर रात बैंड बाजा और ढोल बज रहा था। पिता ने पुलिस अधिकारी से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
केस तीन : नवाबगंज के फ्लैट में रहने वाले बुजुर्ग ने पड़ोस में बर्थडे पार्टी में बज रहे म्यूजिक और साउंड सिस्टम की शिकायत की। पुलिस ने समारोह में पहुंचकर धीमी आवाज में म्यूजिक बजाने के निर्देश दिया।

--------------
---------------
यूपी 112 और पुलिस के पास देर रात तक डीजे व बैंड बाजे के शोर की शिकायतें आ रही हैं। थानेदारों और चौकी प्रभारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी हैं। अब तक कई संचालकों पर कार्रवाई हुई है।
- विपिन ताडा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed