फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaints about facilities ahead of the start of UP T20

Kanpur News: यूपी टी-20 की शुरुआत से पहले सुविधाओं का रोना

Tue, 14 Jul 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Complaints about facilities ahead of the start of UP T20
कानपुर। पहले कानपुर, फिर लखनऊ। इसके बाद दोनों शहरों में आयोजन कराने को हरी झंडी। अब जबकि तैयारियां की बात चल रही है तो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सुविधाओं का रोना शुरू कर दिया है। हम बात कर रहे हैं यूपी टी-20 के चौथे संस्करण के आयोजन की, जिसके 22 मैच इकाना स्टेडियम और 12 ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यहां के मौजूदा हालात में 12 मुकाबलों का सफल आयोजन भी यूपीसीए के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


ग्रीन पार्क में यूपी लीग का पहला सीजन हुआ था, जिसमें एक करोड़ रुपये जमा करने के बाद अब भी तकरीबन चार करोड़ बकाया हैं। यह मामला मुख्यमंत्री, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के दखल देने के बाद विचाराधीन है। यही कारण था कि लीग का चौथा सीजन कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने पर विचार होने लगा था। यूपी टी-20 लीग के लिए किसी तरह से कानपुर को हरी झंडी मिली, लेकिन ग्रीनपार्क स्टेडियम की बुनियादी सुविधाओं में कमियों से यहां मैच आयोजित कराने में अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।
विज्ञापन


क्रिकेटर के जानकारों का कहना है कि जब मैच यहां तय किए जा रहे थे या फिर दोबारा से कुछ मैच का प्रस्ताव बना तब क्यों नहीं सुविधाओं के बारे में सोचा गया। अब जबकि 12 मैचों के लिए यूपीसीए को तकरीबन चार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे फिर चुनौतियों जैसी बात क्यों उठ रही है। ग्रीनपार्क में प्रति मैच 2.5 लाख रुपये के हिसाब से 30 तीस लाख का खर्च होगा। वहीं फ्लड लाइट में डीजल और जेनसेट का खर्च तकरीबन 50 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर्स पवेलियन व ब्राडकास्ट के लिए जेनसेट, सभी गैलरियों में कैमरे, स्टेडियम की सभी लिफ्ट को सही करने में लगभग 70 लाख का खर्च आने की संभावना है। यहां की फ्लड लाइट की रोशनी 14 हजार लक्स के आसपास है जिसे 17 हजार तक बढ़ाने में यूपीसीए को कम से कम एक करोड़ का खर्च उठाना पड़ेगा। स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण केवल मैचों के लिए 100 कर्मचारियों को कवर्स डालने के लिए और मैदान में पाइप डालने पर भी लगभग 50 लाख का खर्चा आएगा।

यहां की जर्जर सी बालकनी को दुरुस्त कराने व अन्य सभी गैलरियों की साफ-सफाई, टूटी कुर्सियों को बदवाने, रंगाई-पुताई आदि में एक करोड़ का खर्चा माना जा रहा है। लीग के आलाधिकारियों को मैच में कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए अंडरटेकिंग देनी होगी। लखनऊ में 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में यूपीसीए पांच करोड़ से ऊपर का खर्चा करने जा रहा है। ग्रीन पार्क में छह सितंबर को समापन समारोह रखा गया है। यहां रंगारंग कार्यक्रम रखने पर विचार चल रहा है। यह समारोह भी आयोजित हुआ तो इसका खर्च अतिरिक्त करना पड़ेगा।


बारिश और ग्रीन पार्क में ड्रेनेज सिस्टम न होने के चलते मैच को बाद के लिए आवंटित किया है। किसी भी मैच में बारिश होने पर दर्शकों को व्यवधान न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। ग्रीन पार्क स्टेडियम प्राथमिकता पर है। यहां की सभी दिक्कतों को दूर कर सफल आयोजन किया जाएगा, जिससे शहर का नाम रौशन हो सके।
- डॉ.संजय कपूर, यूपी टी-20 लीग चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed