{"_id":"69470c25cec109ef040dbd29","slug":"complaint-of-illegal-construction-in-the-park-protest-by-raising-slogans-kanpur-news-c-362-1-akb1003-137798-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पार्क में अवैध निर्माण की शिकायत, नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पार्क में अवैध निर्माण की शिकायत, नारेबाजी कर जताया विरोध
विज्ञापन
कानपुर। केशवनगर डब्ल्यू ब्लॉक स्थित पार्क में अवैध निर्माण लोगों ने नगर निगम के बाहर नारेबाजी की। नगर आयुक्त को संबोधित शिकायत अपर नगर आयुक्त को दिया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि कई जनप्रतिनिधि शिकायतकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं।
जागृति बाल उद्यान समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह ने बताया कि पार्क संख्या 165 सीएनजी पंप हमीरपुर रोड के पीछे पार्क में सत्ताधारी दल का पूर्व पदाधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगवाने के नाम पर कब्जा कर रहा था। लोगों ने विरोध किया तो उसने काम बंद कर दिया।
वह घूम-घूम लोगों को धमकी दे रहा है। समिति के 17 लोग शनिवार सुबह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद नगर निगम के चार सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
वहीं, शिकायकर्ता समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह मल्होत्रा, महामंत्री सुबोध दीक्षित, जसविंदर जस्सी, संदीप अग्रवाल, यशपाल मारवाह, जितेंद्र कटियार, अंजना, रूबी, सीमा सहित अन्य लोगों का कहना है कि पूर्व पदाधिकारी के पक्ष में कई जनप्रतिनिधि पैरवी कर रहे हैं।